इस्लामाबाद,27 सितम्बर । पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के करक जिले में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े 17 आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारी शहबाज इलाही के अनुसार, फ्रंटियर कॉर्प्स और पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की।
आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसमें 17 मारे गए और हथियार बरामद हुए। इस दौरान तीन सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार करक प्रशासन ने इलाके में कर्फ्यू लगा दिया है ताकि बच गए आतंकवादियों की तलाश की जा सके।



