रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर और रायपुर के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 9:10 बजे रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। बिलासपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय परिसर में आयोजित सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद दोपहर 2:35 बजे वे बिलासपुर जिले के सेंदरी पहुंचेंगे, जहां लोकार्पण, मेधावी छात्र अलंकरण एवं प्रांतीय संस्कृति महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
मुख्यमंत्री शाम 4:20 बजे रायपुर लौटेंगे और रात 9 बजे रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित विश्व पर्यटन दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।



