हरियाणा,27 सितम्बर। सोनीपत जिले में बीती देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई। अचानक आए झटकों के कारण कई लोग नींद से जाग गए और घरों से बाहर निकल आए। देर रात होने की वजह से शुरुआत में किसी को समझ नहीं आया कि आखिर क्या हुआ। जानकारी के अनुसार, भूकंप रात 1 बजकर 47 मिनट पर आया।
इसका केंद्र सोनीपत रहा। हल्के झटकों के बावजूद इसे स्पष्ट रूप से महसूस किया गया। भूकंप के बाद लोगों में भय का माहौल देखा गया। हालांकि, किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। पिछली बारे आया था भूकंप 1 सितंबर: हरियाणा के गुरुग्राम में आधी रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर के पास हिंदूकुश क्षेत्र में था और इसकी तीव्रता 6.2 दर्ज की गई थी।



