Vedant Samachar

भोपाल-रायपुर फ्लाइट अब रोजाना, यात्रियों को बड़ी राहत, किराए में भी हो सकती है कमी – त्योहार से पहले इंडिगो का बड़ा फैसला…

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर,20 सितम्बर (वेदांत समाचार)। राजधानी रायपुर और भोपाल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब दोनों शहरों के बीच संचालित होने वाली फ्लाइट शनिवार से नियमित रूप से रोजाना उड़ान भरेगी। अभी तक यह फ्लाइट सप्ताह में सिर्फ तीन दिन (रविवार, गुरुवार और शनिवार) चलती थी, जिससे यात्रियों को सफर के लिए इंतजार करना पड़ता था। नई व्यवस्था से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की राजधानी के बीच महज डेढ़ घंटे की दूरी पर रोजाना आसानी से आना-जाना संभव होगा। विमानन सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो ने त्योहारों से पहले अपनी उड़ान सेवाओं का विस्तार करने का फैसला किया है। इससे यात्रियों को किराए में भी थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

त्योहार से पहले आसमान छूता किराया
त्योहार नजदीक आते ही फ्लाइट किराए में उछाल देखने को मिल रहा है। रायपुर आने वाली कुछ प्रमुख फ्लाइट्स का किराया 24 घंटे में ही कई हजार रुपये बढ़ गया।

बेंगलुरु-रायपुर : 13 से 18 हजार रुपये

कोलकाता-रायपुर : 11 से 18 हजार रुपये

आने वाले दिनों में अन्य शहरों से रायपुर आने वाले यात्रियों को भी जेब पर अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ सकता है।

Share This Article