बिलासपुर, 19 सितम्बर (वेदांत समाचार)। एसईसीएल मुख्यालय, वसंत विहार कॉलोनी में SECL-17 “विश्वकर्मा सेवा संकल्प” के अंतर्गत महिला स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देना था।
शिविर में महिलाओं की हीमोग्लोबिन (Hb), ब्लड प्रेशर (BP) एवं ब्लड शुगर की जांच की गई। साथ ही प्रतिभागियों को स्तन स्व-परीक्षण (BSE) का प्रशिक्षण तथा मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन (MHM) पर परामर्श भी प्रदान किया गया।

चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल टीम ने न केवल स्वास्थ्य परीक्षण किया बल्कि महिलाओं को निवारक जीवनशैली और स्वास्थ्य सुरक्षा के महत्व पर भी जागरूक किया। इस शिविर से कुल 46 महिलाओं ने लाभ प्राप्त किया और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की।
एसईसीएल का मानना है कि “स्वस्थ महिला = स्वस्थ परिवार = स्वस्थ समाज”, और इसी दृष्टिकोण से ऐसे स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम समाज के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
