Vedant Samachar

सेजस के छात्र स्वयं तैयार करेंगे पौधे:मुख्य वन संरक्षक स्कूल गार्डन में प्रदाय की जाएगी आवश्यक सामग्री

Vedant samachar
2 Min Read

सुरेन्द्र ठाकुर/कोरबा (पाली), 18 सितम्बर (वेदांत समाचार)- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय मदनपुर रजकम्मा के वृक्षारोपण कार्यक्रम में पधारे मुख्य वनसंरक्षक (कार्य योजना)रामावतार दुबे का आत्मीय स्वागत प्राचार्य राजीव जोगी,रेंजर दिनेश कुर्रे एवं यशवंत आडील परिक्षेत्र सहायक ने किया।

इस अवसर पर मंच में दिलहरण कश्यप जनपद उपाध्यक्ष,सरवन मराबी सरपंच,कृष्णा यदु अध्यक्ष एस एम डी सी ,हेमलाल अहीर उपसरपंच ,आनंद शुक्ला तकनीकी सहायक मंचासीन थे। समस्त अतिथियों का विद्यालय परिवार की तरफ से तिलक रोली लगाकर स्वागत किया गया।मुख्य अतिथि के आसंदी से मुख्य वन संरक्षक(कार्ययोजना)दुबे ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भावी जीवन के लिए इसकी उपयोगिता को बताया गया।विद्यार्थियों को पांच-पांच के समूह मे विभाजित कर प्रत्येक ग्रुप के साथ स्वयं एक-एक पौधे का विद्यालय परिसर में रोपण किया।ग्रुप के सदस्यों को इसकी सुरक्षा एवं ऊँचाई मोटाई के ग्रोथ का मासिक अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। परिक्षेत्र चैतमा वनविभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को इस विद्यालय को गोद लेने हेतु निर्देशित किया।

अगले वर्ष स्वयं पौधे तैयार करने हेतु विद्यार्थियों को रोपिणी में प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।स्कूल में बीज,उर्वरक,मिट्टी ,पॉलिथीन प्रदान कर अगले वर्ष के लिए स्कूल गार्डन में 1000 पौधे तैयार करने का लक्ष्य दिया।अंत मे उपस्थित जनसमूह और छात्र -छात्राओं को निःशुल्क पौधे का वितरण किया गया।कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता विनोद जायसवाल एवं आभार दिनेश कुर्रे के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में कुमुदिनी राम,कल्पना कुजूर,मनमोहन दास पंच, परमेश्वर जायसवाल सहित वनविभाग चैतमा परिक्षेत्र के स्टाफ मौजूद थे।

Share This Article