जांजगीर 04 मार्च 2025 -अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा से फरवरी माह में कार्यपालन अभियंता अजय कुमार पटेरिया, वरिष्ठ पर्यवेक्षक लाल बहादुर सिंह, कनिष्ठ पर्यवेक्षक गोकुल राम बिंझवार और मुख्य सुरक्षा सैनिक तुलसी राम साहू सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी एवं कर्मचारियों को पाॅवर कंपनी परिवार की ओर से भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य अभियंता एचएन कोसरिया ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए पाॅवर कंपनी की ओर से आभार जताया।
मुख्य अभियंता के हाथों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिह्न व सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किया गया। समारोह में विशिष्टि अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता एसडी द्विवेदी, एन. लकरा एवं एके शाह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कांफ्रंेस हाल में आयोजित दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में मुख्य अभियंता एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वस्थ व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।
अजय कुमार पटेरिया ने विद्युत मंडल एवं पाॅवर कंपनी में 33 वर्ष 8 माह 11 दिन की सेवाएं दी हैं। उनकी प्रथम नियुक्ति विद्युत मंडल में 17 जून 1991 को कनिष्ठ अभियंता के तौर पर हुई थी। जबकि लाल बहादुर सिंह ने 40 वर्ष 06 माह 06 दिन की सेवाएं दी हैं। उनकी प्रथम नियुक्ति 24 अगस्त 1984 को संयंत्र परिचारक श्रेणी-तीन के पद पर हुई थी। वहीं गोकुल राम बिंझवार ने 40 वर्ष 04 माह 10 दिन की दीर्घ सेवाएं दी हैं। उनकी प्रथम नियुक्ति 20 अक्टूबर 1984 को संयंत्र परिचारक श्रेणी-तीन के पद पर हुई थी। जबकि तुलसी राम साहू ने 35 वर्ष 11 माह 17 दिन की सेवाएं दी हैं। उनकी प्रथम नियुक्ति विद्युत मंडल में 13 मार्च 1989 को हुई थी।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सहायक अभियंता विजय कुमार बर्मन द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों का संक्षिप्त जीवन परिचय का उल्लेख किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रामनारायण राठौर एवं विजय कुमार मिश्रा का विशेष सहयोग रहा।