वाशिंगटन,17 सितम्बर : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में अमरीकी दैनिक समाचार पत्र ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ पर 15 अरब डॉलर का मानहानि केस दर्ज कराया है। ट्रंप का आरोप है कि ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ उनके खिलाफ ‘दशकों से झूठ का अभियान’ चला रहा है और ‘कट्टरपंथी वामपंथी डैमोक्रेट पार्टी के मुखपत्र’ की तरह काम कर रहा है।
ट्रंप ने कहा कि वह ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ पर 15 अरब डॉलर का मानहानि का मुकद्दमा दायर कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अमरीका के दैनिक समाचार पत्र में उन पर, उनके परिवार, उनके व्यवसायों और उनके राजनीतिक आंदोलन को सुनियोजित तरीके से निशाना बनाया जा रहा है।



