Vedant Samachar

जांजगीर-चाम्पा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़: नवागढ़ में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Vedant samachar
2 Min Read


जांजगीर-चाम्पा, 14 सितम्बर (वेदांत समाचार)। जिले के थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा ग्राम बुडेंना में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गांव में महिला कमांडो का भी गठन किया गया।

कार्यक्रम में दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां

  • सायबर अपराध से बचने, ऑनलाइन धोखाधड़ी, और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।
  • डिजिटल अरेस्ट से बचने और मोबाइल पर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई।
  • नशा पान सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई।
  • नाबालिकों द्वारा वाहन न चलाने, मोटरसाइकल में ट्रिपल सवारी न चलने, हेलमेट पहनकर मोटरसाइकल चलाने, और तेज गति में वाहन न चलाने के बारे में बताया गया।
  • उपस्थित लोगों को राहगीर योजना के संबंध में भी जानकारी दी गई, जिसमें दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को त्वरित उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाने में मदद करने पर जोर दिया गया।


पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में जांजगीर-चाम्पा पुलिस द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। दिनांक 13 सितंबर 2025 को थाना नवागढ़ प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सायबर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

  • हेल्पलाइन पर कॉल करें: वित्तीय धोखाधड़ी या किसी अन्य साइबर अपराध के शिकार होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें।
  • वेबसाइट पर जाएं: भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) की वेबसाइट cybercrime.gov.in पर जाएं।
Share This Article