Vedant Samachar

14वीं राष्ट्रीय वोवीनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन…

Vedant Samachar
2 Min Read

नई दिल्ली,13 सितंबर। 14वीं राष्ट्रीय वोवीनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप 2025 का आयोजन दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 8 से 11 सितंबर तक किया गया। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 22 पदक जीते, जिनमें 6 स्वर्ण, 5 रजत और 11 कांस्य पदक शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य के खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन में कोरबा जिले के खिलाड़ियों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। कोरबा के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक जीते।

इस प्रतियोगिता में असम टीम ने 29 स्वर्ण, 11 रजत और 20 कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया। महाराष्ट्र टीम 24 स्वर्ण, 16 रजत और 18 कांस्य पदक के साथ द्वितीय स्थान पर रही, जबकि उत्तराखंड टीम 15 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य पदक के साथ तृतीय स्थान पर रही।

छत्तीसगढ़ वोविनाम मार्शल आर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश देवांगन ने बताया कि प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आगमन होना था, लेकिन उपराष्ट्रपति के चुनाव के कारण कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। इसके बाद, वोविनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रबंधकारिणी समिति ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास पर मुलाकात कर वोविनाम खेल की गतिविधियों से अवगत कराया।

कमलेश देवांगन ने आगे बताया कि सीनियर वर्ग में विजेता खिलाड़ी 1 से 8 नवंबर को बाली इंडोनेशिया में आयोजित आठवीं वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।

Share This Article