Vedant Samachar

भक्ति का जश्न – नवरात्रि स्पेशल गीत “पहरी म बिराजे हावय भवानी” जल्द आपके बीच

Vedant samachar
2 Min Read

CG Cinema News : नवरात्रि के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ी लोकभक्ति से भरपूर एक शानदार गीत “पहरी म बिराजे हावय भवानी” बहुत जल्द दर्शकों के बीच प्रस्तुत होने वाला है। यह गीत देवी भवानी की भक्ति और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को समर्पित है।

लोकप्रिय गायकों दुर्गेश साहू और दुकालू यादव की मधुर आवाज़ में सजा यह गीत कौशल महंत द्वारा लिखित है, जबकि संगीत निर्देशन दुर्गेश साहू ने किया है। गीत की रिकॉर्डिंग जे के स्टूडियो, रायपुर में पूरी हो चुकी है और मिक्स व मास्टरिंग रोशन वैष्णव (आर.वी. स्टूडियो) द्वारा की गई है।

इस गीत में विनोद वर्मा, सोनिया वर्मा और राज राजक मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। निर्देशन और कोरियोग्राफी सतीश साहू ने की है, जबकि कैमरा संचालन व संपादन तामेश्वर देव द्वारा किया गया है। कैमरा असिस्टेंट पारस रात्रे ने सहयोग दिया है।

गीत का निर्माण राज राजक और VibeS Entertainment’s द्वारा किया जा रहा है। मेकअप शिवम ठाकुर, पोस्टर डिजाइन खुलेश साहू, तथा डांस ग्रुप हरिश एंड ग्रुप डांस, रायपुर ने इसे और भी आकर्षक बनाया है।

यह नवरात्रि विशेष गीत The CGF Music लेबल के तहत रिलीज़ होगा और इसे VibeS Entertainment’s प्रोडक्शन हाउस द्वारा दर्शकों तक पहुँचाया जाएगा।

देवी की आराधना और भक्ति के इस अवसर पर यह गीत आपके नवरात्रि उत्सव को और भी दिव्य और भव्य बनाएगा। जल्द ही इसका रिलीज़ दर्शकों के बीच होगा—तैयार हो जाइए भक्ति और संगीत से भरे इस खास प्रस्तुति का आनंद लेने के लिए।

Share This Article