[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

Breaking News: कोरबा में गोलीबारी की घटना, CRPF जवान ने दो लोगों की ली जान

Breaking News: कोरबा में गोलीबारी की घटना,  CRPF जवान ने दो लोगों की ली जान

कोरबा, 10 सितम्बर (वेदांत समाचार)। कोरबा जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र के भिलाई बाजार में एक सीआरपीएफ जवान ने परिवारिक विवाद के चलते दो लोगों पर गोली चला दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना के पीछे पारिवारिक विवाद का कारण सामने आया है। गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

https://twitter.com/vedantsamachar1/status/1965672697939341329

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आरोपी जवान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।

पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी जवान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

[metaslider id="133"]

Vedant samachar