सोहागपुर, 09 सितम्बर (वेदांत समाचार)। कल दिनाँक 08 सितंबर 2025 को एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र में पी.एफ. एवं पेंशन समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता क्षेत्रीय महाप्रबंधक ने की। यह शिविर पेंशनधारकों और कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निपटान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने सभी लंबित पेंशन मामलों का शीघ्र निपटान करने के निर्देश दिए।
शिविर में बड़ी संख्या में पेंशनधारक और कर्मचारी शामिल हुए। उन्हें पेंशन योजना से संबंधित नियमों की जानकारी दी गई और अभिलेखों की जाँच कर तत्काल समाधान उपलब्ध कराया गया। अधिकांश प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। क्षेत्रीय पदाधिकारी और कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिससे संवाद और समाधान प्रक्रिया और प्रभावी बनी।
यह पहल SECL के प्रयासों का प्रतीक है, जो कर्मचारियों और पेंशनधारकों के हित में पारदर्शिता, त्वरित समाधान और योजनाओं की सही जानकारी सुनिश्चित करने में लगातार प्रतिबद्ध है।
शिविर में महाप्रबंधक, क्षेत्रीय पदाधिकारी और कर्मचारी संगठन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।




