Vedant Samachar

सड़क हादसे में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत, कार चालक पर केस दर्ज…

Vedant Samachar
1 Min Read

कलायत,08 सितम्बर। बात्ता और ब्राह्मणीवाला के बीच हुई सड़क दुर्घटना में घायल 13 वर्षीय प्रतीक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मृतक के पिता जसवंत, जो सफाई कर्मचारी हैं, ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम करीब 5:15 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे का गांव के पास ही कार से एक्सीडेंट हो गया है। गांव के बलराज और दिनेश उसे कैथल के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

शिकायतकर्ता जसवंत के अनुसार, उसका बेटा साइकिल से घूम रहा था। जब वह ब्राह्मणीवाला से बात्ता मार्ग पर पहुंचा तो भाणा गांव निवासी दिनेश अपनी कार से उसे टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article