Vedant Samachar

कोरबा सहित प्रदेश 21 जिलों में भारी बारिश होगी, अलर्ट जारी

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर,08 सितम्बर (वेदांत समाचार)। राजधानी रायपुर समेत अन्य कई जिलों में रविवार शाम मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया। रायपुर समेत कई जिलों में रविवार रात जमकर बारिश हुई। अचानक हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई और मौसम को भी खुशनुमा कर दिया। रविवार को हुई बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभवाना जताई है। मौसम विभाग ने सोमवार को होने वाली बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर, महासमुंद, बलौदा बाजार, दुर्ग, सूरजपुर, नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आज भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इतना ही नहीं राजधानीरायपुर में आज दिन भर बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Share This Article