Vedant Samachar

BALCO: मानव सेवा मिशन ने वृद्धा आश्रम में वितरीत किया राशन और जिला चिकित्सालय में परोसा भोजन

Vedant samachar
3 Min Read


कोरबा, 03 मार्च (वेदांत समाचार)। समाज सेवा के क्षेत्र में कोरबा जिले में अग्रणी भूमिका निभाने वाली समाज सेवी संस्था मानव सेवा मिशन ने अपने सेवा कार्यों के तहत वृद्धा आश्रम कोरबा में राशन और सब्जी का वितरण किया एवं पूर्व में बुजुर्गों के द्वारा जताए गए आवश्यकता के अनुरूप सभी वृद्धजनों को दैनिक उपयोग के लिए सूखा नाश्ता प्रदान किया। वृद्धा आश्रम के अलावा मानव सेवा मिशन के सदस्यों ने जिला चिकित्सालय कोरबा पहुंच कर छत्तीसगढ़ वेल्फेयर सोसायटी के मदद से मरीजों के परिजनों को भोजन परोसा।

पांच वर्षों से लगातार जरूरतमंदों की सेवा में तत्पर मानव सेवा मिशन


विगत पांच वर्षों से लगातार जरूरतमंदों की सेवा में तत्पर है मानव सेवा मिशन की टीम। कोराना काल में लॉक डाउन के समय राशन वितरण के लिए शुरू किए गए अपने अभियान को आज तक विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यों से आगे बढ़ा रहे हैं मानव सेवा मिशन के सदस्य। मानव सेवा मिशन के सदस्यों ने बताया कि आगामी सेवा कार्य के रूप में बहुत जल्द पशुओं को गर्मी के दिनों में पानी उपलब्ध कराने के लिए बालको के अलग अलग जगहों पर पानी पात्र रखे जाएंगे। विगत वर्ष भी कई जगहों में पानी पात्र रखे गए थे जो आज भी गाय एवं अन्य पशुओं को पानी उपलब्ध कराने में कारगर साबित हो रहा है।

वृद्धा आश्रम के बुजुर्गों के लिए लगाया जायेगा स्वास्थ्य शिविर


राशन वितरण के अवसर पर बालको के सीईओ पावर अनिल दुबे, सीएमओ डॉ विवेक सिंहा एवं डॉ स्मिता प्रसाद ने उपस्थिति प्रदान करते हुए बुजुर्गों का कुशल क्षेम जाना और भविष्य में उन्हें इलाज के लिए आश्वस्त भी किया साथ ही वृद्धा आश्रम में बहुत जल्द स्वास्थ्य शिविर लगाने की बात कही। वृद्धा आश्रम के लिए किए जा रहे लगातार सेवा कार्यों एवं स्वास्थ्य संबंधित बातों को सुनकर बुजुर्गों ने प्रसन्नता जाहिर की। सभी वृद्धजनों ने बालको के अधिकारियों एवं मानव सेवा मिशन के सदस्यों को आशीर्वाद प्रदान किया।


इस अवसर पर मानव सेवा मिशन के केशव चन्द्रा,अमर पटेल,राजेश धीवर,अशोक पटेल,दिनेश पृथ्वीकर,सत्यम सोनी, संजय विजयवर्गीय,पीतम लाल,मनोज सिंह,नारायण चन्द्रा,संजय साहू, महिला सदस्य माधुरी चन्द्रा,उमा पटेल, मेघा सोनी,सरिता धीवर,पुष्पा चन्द्रा एवं पूर्वी धीवर उपस्थित रहे, साथ ही प्रशांति वृद्धा आश्रम के वीरू यादव एवं छत्तीसगढ़ वेल्फेयर सोसायटी के अविनाश एवं अन्य सदस्यों ने उपस्थिति प्रदान की।

Share This Article