Vedant Samachar

बालको टाउनशिप उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन…

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा,06 सितम्बर (वेदांत समाचार) । बालको टाउनशिप उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाला विकास समिति के सदस्य और विद्यालय के प्राचार्या नीलम सिंह उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस को स्मरण करते हुए माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित किए गए। शाला विकास समिति के अध्यक्ष चंद्रमणि यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों की प्रथम गुरु मां होती है, और फिर दूसरा गुरु शिक्षक होता है जो बच्चों को वैज्ञानिक, डॉक्टर, इंजीनियर और महान व्यक्ति बनाता है।

शाला विकास समिति के सदस्यों ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को भेंट स्वरूप उपहार देकर सम्मानित किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर शाला विकास समिति के सदस्य राजकुमार यादव, रविंद्र यादव, मुनेश्वर पेगू, महेंद्र चंद्रा, रामगोविंद बरेठ, मनेन्द्र कुर्रे, विमला मार्को और सीमा डहरिया उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और शिक्षकों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। यह आयोजन विद्यालय में एक महत्वपूर्ण अवसर था, जिसने शिक्षकों और छात्रों के बीच के बंधन को और मजबूत किया।

Share This Article