Vedant Samachar

गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्म परोसने का धंधा, युवतियां देती थी सर्विस, पुलिस ने 11 युवतियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा

Vedant Samachar
2 Min Read

मथुरा,06 सितम्बर: मथुरा में पुलिस ने शहर के दो गेस्टहाउस में कथित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया और कई महिलाओं को बचाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ये छापे बृहस्पतिवार शाम को कोतवाली और हाईवे थाना क्षेत्रों में की गई। पुलिस उपाधीक्षक आशना चौधरी ने बताया कि पिछले दिनों ऐसे ही दो अतिथि गृहों से अवैध एवं अनैतिक कार्यों में लिप्त 15 युवतियों को मुक्त कराया गया था।

छत्तीसगढ़ में बर्खास्त आरक्षक का शर्मनाक कांड, जिम में युवती के साथ करता था ये गंदा काम, दरिंदे के करतूत ने उड़ाए सबके होश

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस उन गेस्टहाउस की पहचान करने का प्रयास कर रही है जहां त्वरित लाभ के लिए अवैध और अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।’’ चौधरी ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के सोंख रोड स्थित एक गेस्टहाउस में छापेमारी के दौरान पांच महिलाएं और एक ग्राहक मौजूद थे। गेस्टहाउस संचालक दीपक खंडेलवाल को भी हिरासत में ले लिया गया है।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार हाईवे थाना क्षेत्र में एक होटल से छह युवतियों को बचाया गया लेकिन छापे के दौरान होटल मालिक और ग्राहक भाग निकले, मौके से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। पुलिस सभी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने यह छापेमारी कहाँ की?
पुलिस ने यह छापेमारी मथुरा के कोतवाली और हाईवे थाना क्षेत्रों में की।
क्या पुलिस ने इस मामले में कोई गिरफ्तारी की है?
हाँ, पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र से गेस्टहाउस संचालक दीपक खंडेलवाल को हिरासत में लिया है, जबकि हाईवे थाना क्षेत्र से होटल मालिक और ग्राहक फरार हो गए।
पुलिस ने कितने गेस्टहाउस में छापा मारा?
पुलिस ने दो गेस्टहाउस में छापा मारा।
इस मामले में कितने लोगों को बचाया गया?
पुलिस ने इस मामले में 11 महिलाओं को बचाया।
इस अभियान का नेतृत्व किसने किया?
इस अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक आशना चौधरी ने किया।

Share This Article