Vedant Samachar

CG NEWS : करंट की चपेट में आए गौवंश, दो की मौत, दो घायल…

Vedant Samachar
1 Min Read

बिलासपुर,05सितम्बर (वेदांत समाचार) : बिलासपुर जिले के मल्हार क्षेत्र के मटिया गांव से करंट लगने की दर्दनाक घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव में विद्युत लाइन बिछाने का काम चल रहा था, इसी दौरान खुले तार में करंट दौड़ गया और उसकी चपेट में आकर चार गौवंश गंभीर रूप से झुलस गए।

हादसे में दो गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। फिलहाल घायल गौवंशों का इलाज कराया जा रहा है और मामले की सूचना प्रशासन को दी गई है।

Share This Article