Vedant Samachar

CG Budget 2025 : बजट से पहले CM साय की अध्यक्षता में आज फिर होगी मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज यानी सोमवार को बजट पेश होने से पहले सरकार बड़े फैसलों की तैयारी में जुटी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में रविवार को मंत्रिपरिषद की बैठक हुई, जिसमें आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक नीतियों पर गहन मंथन किया गया। कई अहम फैसले लिए गए, लेकिन कैबिनेट की चर्चा यहीं खत्म नहीं हुई।

इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए आज दोपहर 12 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित सीएम साय के प्रतिकक्ष में मंत्रिपरिषद की 24वीं बैठक बुलाई गई है।

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में बजट को मंजूरी दी जाएगी, जिसे दोपहर 12:30 बजे वित्त मंत्री ओपी चौधरी विधानसभा में पेश करेंगे। परंपरा के अनुसार, बजट को पहले कैबिनेट की मंजूरी जरूरी होती है।

Share This Article