Vedant Samachar

SECL दीपका क्षेत्र में सतर्कता जागरूकता अभियान – 2025 के तहत सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा का आयोजन

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा, 01 सितंबर (वेदांत समाचार)। केंद्रीय सतर्कता आयोग तथा सतर्कता विभाग, एसईसीएल बिलासपुर के मार्गदर्शन में एसईसीएल दीपका क्षेत्र में त्रैमासिक सतर्कता जागरूकता अभियान-2025 के अंतर्गत दिनांक 30 अगस्त 2025 को महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में सतर्कता शपथ का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निष्ठा, पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु सतर्कता शपथ ग्रहण की।

Share This Article