Vedant Samachar

CG NEWS : शराब के लिए पैसे नहीं देने पर चाकूबाजी स्कूटी सवार 2 युवक ने बुजुर्ग पर किया चाकू से वार…

Vedant Samachar
2 Min Read

दुर्ग ,31अगस्त (वेदांत समाचार) : छत्तीसगढ़ दुर्ग में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर दो युवक ने बुजुर्ग पर चाकू से वार दिया। यह चाकूबाजी की घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह मामला छावनी थाना क्षेत्र में स्थित 18 नंबर रोड की है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 4:30 बजे 60 साल के सूरज सिंह अपनी दैनिक दिनचर्या के अनुसार साइकिल से निकले थे। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो अज्ञात युवक आए और उनसे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर दोनों युवकों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में उनकी कमर पर गंभीर चोटें आईं।

घायल अवस्था में वे किसी तरह अपने घर पहुंचे। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उनकी कमर पर 15 से 18 टांके लगाए हैं।

वर्तमान में उनकी स्थिति स्थिर है। सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।

Share This Article