Vedant Samachar

KORBA : श्री महाकाल भक्त मंडल करेगा समाज प्रमुखों की अहम बैठक, शिव महापुराण कथा आयोजन की तैयारियां तेज

Vedant samachar
2 Min Read

कोरबा, 29 जून (वेदांत समाचार)। श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के तत्वाधान में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया है, जिसमें सावन के पवित्र महीने में विश्व विख्यात कथा प्रवक्ता पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी (सीहोर वाले) के मुखारविंद से होने वाली श्री शिव महापुराण कथा के सफल संचालन के लिए चर्चा की जाएगी।


बैठक का मुख्य उद्देश्य श्री शिव महापुराण कथा के आयोजन के लिए जिला कार्यालय का विधिवत उद्घाटन करना और समस्त सनातनी बंधुओं, समाज प्रमुखों की आवश्यक बैठक आयोजित करना है।


बैठक 2 जुलाई 2025 को सायं 4 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक का स्थान नवीन कार्यालय साडा कन्या शाला के पास पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद के घर के सामने निर्धारित किया गया है।


श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा ने सभी समाज प्रमुखों और सनातनी बंधुओं से इस बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है। आपकी उपस्थिति इस महायज्ञ के सफल संचालन के लिए अत्यंत आवश्यक है।


श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन सावन के पवित्र महीने में किया जा रहा है, जिसमें विश्व विख्यात कथा प्रवक्ता पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी (सीहोर वाले) अपने मुखारविंद से कथा का प्रवचन करेंगे। यह आयोजन माँ सर्वमंगला की पावन धरा ऊर्जा नगरी कोरबा में होगा।

Share This Article