Vedant Samachar

भूकंप के तेज झटकों से फिर कांपा म्यांमार… 2 दिनों में दूसरी बार हिली धरती, जानिए कितनी रही तीव्रता?

Vedant Samachar
2 Min Read

भारत के पड़ोसी देशों में पिछले कुछ हफ्तों से भूकंप के झटकों का सिलसिला जारी है। अफगानिस्तान, पाकिस्तान और तिब्बत के बाद अब म्यांमार में लगातार भूकंप आ रहे हैं। शनिवार रात के बाद रविवार सुबह भी म्यांमार की धरती हिली, जिससे लोगों में दहशत फैल गई और वे अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

रविवार सुबह आया भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी (NCS) के मुताबिक, रविवार सुबह 9 बजकर 4 मिनट 11 सेकंड पर म्यांमार में भूकंप आया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 दर्ज की गई। इसका केंद्र अक्षांश: 26.60 उत्तर, देशांतर: 96.06 पूर्व में रहा। भूकंप की गहराई जमीन से करीब 30 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। हालाँकि कम तीव्रता होने के कारण किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

शनिवार रात भी हिली थी धरती

इससे पहले शनिवार रात को भी म्यांमार में भूकंप आया था। NCS के अनुसार, शनिवार रात 10 बजकर 35 मिनट 32 सेकंड पर 4.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसका केंद्र अक्षांश: 15.30 उत्तर, देशांतर: 96.35 पूर्व में रहा और गहराई 25 किलोमीटर थी। यह भूकंप म्यांमार के दक्षिणी तट के पास आया था।

लगातार झटकों से दहशत

दो दिनों में दो बार आए भूकंप ने म्यांमार के लोगों को डरा दिया है। शनिवार रात के 4.5 तीव्रता वाले भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों से बाहर निकल गए थे। रविवार सुबह आए भूकंप ने दहशत और बढ़ा दी। हालाँकि, अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

Share This Article