Vedant Samachar

दहेज़ के लोभियों ने बच्चे के सामने मां को जलाया, बेटे ने कहा- मेरी मां के ऊपर कुछ डाला, उनको थप्पड़ मारा और फिर लाइटर से आग लगा दी…

Vedant Samachar
4 Min Read

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से जुल्म की भयावह तस्वीरें सामने आई है। जिसकी गवाही खुद एक मासूम ने दी है। दरअसल, दहेज़ की लालच में एक पति ने अपनी मां के साथ मिलकर एक महिला की जान ले ली। जिस महिला को उसके पति ने आग के हवाले किया था, उसके छह साल के बेटे ने खुलासा किया कि उसके पिता ने उसके सामने उसकी मां की हत्या की और उस दुर्व्यवहार का भी ज़िक्र किया जिसके कारण उसकी मां की मौत हो गई। इस भयावह घटना को याद करते हुए, लड़के ने दावा किया कि उसके पिता और दादी ने उसकी माँ पर कोई पदार्थ डाला, उन्हें थप्पड़ मारे और फिर उन्हें आग लगा दी।

मासूम बेटे ने बताया
पीड़िता के बेटे ने कहा, “मेरी माँ के ऊपर कुछ डाला, फिर उनको थप्पड़ मारा और फिर लाइटर से आग लगा दी।” जब मीडिया से किसी ने पूछा कि क्या उसके पिता ने उसकी हत्या की है, तो उसने बस सिर हिला दिया।

इंटरनेट पर वीडियो वायरल
इस भयावह घटना के दो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में, एक पुरुष और एक महिला पीड़िता के साथ मारपीट करते और उसके बाल पकड़कर उसे घर से बाहर घसीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। दूसरे वीडियो में आग लगने के बाद महिला लंगड़ाते हुए सीढ़ियों से नीचे उतरती हुई दिखाई दे रही है।

बहन ने बताया क्यों की हत्या?
उन्होंने बताया कि पीड़िता की बड़ी बहन निक्की, जिसकी शादी उसी परिवार में हुई थी, ने ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र के सिरसा गांव में हुई इस घटना का वीडियो बनाया था। मीडिया को संबोधित करते हुए, कंचन ने दावा किया कि उसकी छोटी बहन की उसके पति विपिन और ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न करने पर हत्या कर दी।

35 लाख रुपये की कर रखी थी डिमांड
विपिन के भाई की पत्नी कंचन ने दावा किया कि गुरुवार की रात को उसे बुरी तरह पीटा गया और आग लगा दी गई। “शादी के बाद, उन्होंने 35 लाख रुपये की मांग की। हमने उन्हें एक और कार भी दी, लेकिन उनकी मांगें और उत्पीड़न जारी रहा।”

कंचन ने कहा, “उन्होंने उसकी गर्दन और सिर पर वार किया और उस पर तेज़ाब फेंक दिया। हमारे बच्चे भी उसी घर में थे। मैं कुछ नहीं कर सकी। उन्होंने मुझे भी प्रताड़ित किया।”

एडिशनल DCP ने बताया…
वही इस बारे में एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया, “फोर्टिस अस्पताल से एक मेमो मिला था जिसमें बताया गया था कि एक लड़की गंभीर रूप से जली हुई हालत में आई है और उसे सफदरजंग अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया जा रहा है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचीं और परिजनों से संपर्क किया। दुर्भाग्य से, लड़की की पहले ही मौत हो चुकी थी।”

महिला का पति गिरफ्तार
निक्की नाम की एक महिला की उसके ससुराल में पेट्रोल डालकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने उसके पति विपिन भाटी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, अस्पताल से मेमो प्राप्त कर लिया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें तैनात कर दी हैं।

Share This Article