Vedant Samachar

अचानक कैसे बदल गई Android फोन यूजर्स की कॉलिंग स्क्रीन, जानें क्यों हुआ ऐसा

Vedant Samachar
1 Min Read

नईदिल्ली,24अगस्त: बीते दो दिन पहले Google ने करोड़ों एंड्रॉइड यूजर्स के लिए कॉलिंग स्क्रीन बदल ​दिया। दरअसल, Google ने कॉलिंग ऐप का नया अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के बाद दुनियाभर के एंड्रॉइड यूजर्स के कॉलिंग ऐप का इंटरफेस पूरी तरह से बदल गया है। यूजर्स को इसमें नए आइकन के साथ-साथ नए ऑप्शन्स भी दिखने लगे हैं।

फॉन्ट आदि को पर्सनलाइज करने की स्वतंत्रता
साथ ही, इसमें कॉलिंग कार्ड वाला फीचर दिया गया है, जो यूजर्स को अपने कॉन्टैक्ट्स के फोटो और कॉल के दौरान दिखने वाले फॉन्ट आदि को पर्सनलाइज करने की स्वतंत्रता देता है। कई यूजर्स ने गूगल के इस नए अपडेट के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कॉलिंग स्क्रीन में हुए बदलाव के बारे में पोस्ट किया है।

फोन ऐप का यह अपडेट यूजर्स को कई पर्सनलाइजेशन के ऑप्शन देता है। इसके अलावा यूजर्स अपने हिसाब से कॉलिंग स्क्रीन को चुन सकते हैं। इनकमिंग कॉल आने पर यूजर्स को स्वाइप करके कॉल पिक करने के साथ-साथ वन टच कॉल पिक करने का भी ऑप्शन भी मिलेगा।

Share This Article