Vedant Samachar

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण पहलुओं की समीक्षा की

Vedant Samachar
1 Min Read

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक डार और उनके चीनी समकक्ष वांग यी ने बृहस्पतिवार को रणनीतिक विचार-विमर्श किया, जिस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण पहलुओं की समीक्षा की और महत्वपूर्ण क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। डार ने वांग के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमने आज पारस्परिक हितों के विविध क्षेत्रों पर उपयोगी और ठोस चर्चा की।’

विदेश कार्यालय ने कहा कि इस्लामाबाद में विदेश मंत्रियों की रणनीतिक वार्ता के छठे दौर के दौरान, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के कई पहलुओं पर गहन विचारों का आदान-प्रदान किया, जिसमें चीन-पाकिस्तान आíथक गलियारा 2.0, व्यापार और आíथक संबंध, बहुपक्षीय सहयोग और लोगों से लोगों के बीच संबंध शामिल थे।

Share This Article