सरगुजा,02 मार्च 2025 (वेदांत समाचार)। जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के पंपापुर गांव में जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए करंटयुक्त तार की चपेट में आने से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने खेत में जंगली सूअर के शिकार के लिए बिजली का तार बिछाया था। दुर्भाग्यवश, ग्रामीण इस फंदे में फंस गया और करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।