दिल्ली एनसीआर में स्ट्रे डॉग्स को शेल्टर होम में भेजने के निर्णय का डॉग लवर्स विरोध कर रहे हैं. इधर, कर्नाटक के चिकबलपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां 30 से ज्यादा आवारा कुत्तों ने एक मासूम पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया. मामला सिद्लाघत्ता के नेताजी स्टेडियम के अंदर की है.
एथलीट्स ने बचाई बच्चे की जान
स्टेडियम में मौजूद कुछ एथलीट्स ने मासूम को किसी तरह आवारा कुत्तों के चंगुल से बचाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं, इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में गुस्से का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि, आवारा कुत्ते इलाके के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं और नागरिक निकायही इसके लिए दोषी है.
स्ट्रे डॉग्स को शेल्टर होम में डालने का विरोध
आवारा कुत्तों के झुंड के द्वारा बच्चे पर हमला करने की घटना ऐसे वक्त में सामने आई, जब जब SC के द्वारा दिल्ली NCR में स्ट्रे डॉग्स को शेल्टर होम में भेजने के निर्णय को लेकर डॉग लवर्स लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इन डॉग लवर्स का कहना है कि, शेल्टर होम में डॉग्स को डालने का निर्णय गलत है, क्योंकि वहां पर उनकी किस तरह से देखभाल होगी, यह अभी तक तय नहीं है.पहले ज्यादा से ज्यादा शेल्टर होम बनाए जाएं और उनकी हालत सुधारी जाए. सबसे बड़ी बात डॉग्स को खुले में रहने की आजादी है, इन्हें खुले में ही रहने देना चाहिए. लोगों ने सुप्रीम कोर्ट से अपना निर्णय वापस लेने की मांग की है.



