Vedant Samachar

ट्रम्प ने फिर कहा- ‘मैंने 6 जंग रुकवाईं’; यूक्रेन सिक्योरिटी गारंटी के बदले खरीदेगा ₹8 लाख करोड़ के अमेरिकी हथियार

Vedant Samachar
2 Min Read

वॉशिंगटन ,19अगस्त । अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोमवार को व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूरोपीय लीडर्स के साथ मीटिंग की। इसमें रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर पर सहमति नहीं बनी। ट्रम्प ने कहा कि फिलहाल इतनी जल्दी सीजफायर संभव नहीं है।

हालांकि, मीटिंग में यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी पर चर्चा हुई। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और यूरोपीय देश मिलकर इस पर काम करेंगे। वहीं, रूसी राष्ट्रपति ऑफिस (क्रेमलिन) ने बताया कि ट्रम्प ने मीटिंग रोककर पुतिन से फोन पर 40 मिनट बात की।

इस दौरान पुतिन ने रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच सीधे बातचीत का समर्थन किया। जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्त्ज ने बताया कि ट्रम्प के साथ फोन पर बातचीत के दौरान पुतिन 15 दिन के भीतर जेलेंस्की से मुलाकात को राजी हो गए।

मीटिंग के बाद जेलेंस्की ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि यूक्रेन सुरक्षा गारंटी के बदले यूरोप के पैसों से 90 अरब डॉलर (करीब 8 लाख करोड़ रुपए) के अमेरिकी हथियार खरीदेगा।

रूस और यूरोप के बीच तत्काल युद्धविराम की मांग पर टकराव
युद्धविराम की मांग पर यूरोप और रूस के बीच अभी भी मतभेद है।

व्हाइट हाउस में चर्चा के बाद, यूरोपीय नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि रूस और यूक्रेन के बीच सार्थक बातचीत से पहले युद्धविराम होना आवश्यक है।

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्त्ज ने एक्स पर लिखा
असली बातचीत केवल उसी मीटिंग में हो सकती है जिसमें यूक्रेन भी भाग ले। ऐसी मीटिंग तभी संभव है जब हथियार थम जाएं। मैंने आज एक बार फिर यह माँग दोहराई है।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बैठकों के बाद यही बात कही।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ अलास्का मीटिंग के बाद ट्रम्प के यूक्रेन में तत्काल युद्ध विराम की आवश्यकता पर दिए गए बयान को पलटना यूरोपीय नेताओं के लिए एक झटका था।

ट्रम्प ने फिर कहा- मैंने 6 जंग रुकवाईं

Share This Article