Vedant Samachar

SAD NEWS: 3 Idiots फेम एक्टर Achyut Potdar का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

Vedant samachar
3 Min Read

बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। आमिर खान की मूवी ‘3 इडियट्स’ फेम एक्टर अच्युत पोटदार अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। 91 साल की उम्र में एक्टर का निधन हो गया है। स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे एक्टर को हाल ही में जुपिटर हॉस्पिटल में एडमिट कराया था, इस दौरान एक्टर की जान चली गई। वो हिंदी के साथ-साथ मराठी फिल्मों का भी बड़ा सितारा थे।

मराठी टीवी चैनल्स ने दी श्रद्धांजलि

सोशल मीडिया पर कई मराठी टीवी चैनल्स ने एक्टर की पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए इस दुखद खबर का ऐलान किया है। इसके बाद से ही एक्टर के फैंस भी उन्हें कमेंट सेक्शन में श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस दुखद खबर से हिंदी के साथ-साथ मराठी सिनेमा इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ रही है।

कब और कहां होगा अंतिम संस्कार?

एक्टर फिलहाल उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे, जिसके चलते ही उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था। वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर का निधन आज यानी 19 अगस्त को ठाणे में किया जाएगा। इस दौरान उनके परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही उनके अंतिम संस्कार में जुड़ेंगे।

फिल्मों और टीवी सीरियल्स में बनाई पहचान

बता दें एक्टर 80 के दशक से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव थे। फिल्मों के साथ-साथ एक्टर टीवी इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बना चुके थे। 3 इडियट्स, फरारी की सवारी, दबंग 2, आर राजकुमार, भूतनाथ, लगे रहो मुन्ना भाई, परिणीता, हम साथ-साथ हैं, दाग: द फायर और आक्रोश जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके थे। इसके साथ ही वो टीवी सीरियल भारत एक खोज, शुभ मंगल सावधान और ऑल द बेस्ट जैसे टीवी सीरियल्स में भी पहचान बना चुके थे।

‘3 इडियट्स’ का डायलॉग फेमस

वहीं ‘3 इडियट्स’ में उनका एक डायलॉग बेहद फेमस हुआ था जिसमें वो बोलते हैं कि अरे कहना क्या चाहते हो। सोशल मीडिया पर इसका मीम काफी फेमस हुआ था। आज भी लोग उनके इस मीम पर फिदा हैं।

Share This Article