कोरबा, 01 मार्च (वेदांत समाचार)। दीपका में स्थित इंडस पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विज्ञान के नवीन प्रयोगों को प्रस्तुत किया और विज्ञान के क्षेत्र में अपनी रुचि का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संजय गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान के बिना विकास की राह में तीव्रता से आगे नहीं बढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि विज्ञान और तकनीकी को प्रसिध्द करने के साथ-साथ हमें देश के नागरिकों को इस क्षेत्र में मौका देकर नई ऊचाइयों को हासिल करना है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रमन प्रभाव विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया और विज्ञान के नए-नए प्रयोगों के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का उद्देश्य ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण लाने एवं उसके प्रसार में निश्चित रूप से सहायक सिध्द हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं का वैज्ञानिक सोच देश को नई दिशा दे सकता है।