[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

चांपा-पंतोरा-कोरबा रोड पर लगी लंबी जाम, कनकेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता

चांपा-पंतोरा-कोरबा रोड पर लगी लंबी जाम, कनकेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता

चांपा। सोमवार को चांपा-पंतोरा-कोरबा रोड पर कनकी पुल के पास लंबी जाम लग गई। जाम की वजह से पुल से दोनों ओर दो से तीन किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

जाम की वजह कनकेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगना बताया जा रहा है। मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण सड़क पर वाहनों की रफ्तार थम गई। जाम से निपटने के लिए पुलिस और यातायात पुलिस को मौके पर बुलाया गया।

पुलिस ने जाम को खत्म करने के लिए वाहनों को हाइवे के रास्ते निकाला। जाम में फंसे वाहनों को निकालने में करीब 3 से 4 घंटे लगे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि चांपा जाने के लिए केवल हाइवे का इस्तेमाल करें।

[metaslider id="133"]

Vedant samachar