थाना कुसमुण्डा क्षेत्रांतर्गत डीजल चोरों पर की गई कार्यवाही, 20 जरीकेन डीजल कुल 700 लीटर बरामद किया गया

कोरबा 07 जुलाई (वेदांत समाचार)। कुसमुंडा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में काम करते हुए पुलिस ने चोरी का 700 लीटर डीजल और 52 हजार कीमत का कॉपर वायर बरामद किया है। दोनों मामलों में कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ 379, 41,1-4 के प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है।ं इन मामलों में आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।


कुसमुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत खोडरी गांव के शमशानघाट में कुसमुण्डा टीआई लीलाधर राठौर, हेड कांस्टेबल संतोष सिंह और स्टाफ ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। एसपी भोजराम पटेल, एएसपी कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन व सीएसपी खोमनलाल सिन्हा के पर्यवेक्षण में टीम यहां पहुंची। पता चला था कि यहां पर चोरी का डीजल रखा हुआ है। पुलिस ने मौके से 20 जरीकेन बरामद की। इस मामले में 10 आरोपी पकड़े गये। आरोपियों के नाम संतोष खरे, सुरेश चंद्र , सूरज कुमार, जगमोहन गोस्वामी, छोटेलाल, रविदास, दयानंद सारथी, जवाहर लाल रात्रे, ओम प्रकाश पटेल, पुष्पेंद्र साहू और रमेश कुमार पाटले बताए गए हैं। आरोपी कोरबा और जांजगीर जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम डोंगरी, नवागांव, लीमभाटा गेवरा बस्ती, कचोरा के रहने वाले हैं। डीजल की कीमत हजारों में बताई गई है। माना जा रहा है कि एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र की खदान मैं मौजूद वाहन से इसकी चोरी की गई थी। एक अन्य कार्रवाई सर्वमंगला पुलिस चौकी प्रभारी नवल साय और टीम ने की। उनके द्वारा 40 किलो कॉपर वायर के साथ गेवरा बस्ती में रहने वाले राजेश यादव और संतोष कुमार केवट को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है।