Vedant Samachar

मां दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति, डी.डी.एम.रोड,कोरबा के जयप्रकाश अग्रवाल पुनः बने अध्यक्ष

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा, 02 अगस्त (वेदांत समाचार)। दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति,डी.डी.एम.रोड की सामान्य बैठक श्रीराम दरबार,डी.डी.एम.स्कूल रोड, मंदिर में रखी गयी। इस बैठक में वर्ष 2025-27 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
सर्वसम्मति से संरक्षक जयसिंह अग्रवाल,के.एन.सिंह,श्रेष्ठ सिंह ठाकुर,श्रीकांत बुधिया को बनाया गया है। जयप्रकाश अग्रवाल पुनः अध्यक्ष चुने गए हैं। साथ ही सचिव-रवि अग्रवाल,सह सचिव- विकास अग्रवाल(स्वामी विवेकानंद मार्ग), कोषाध्यक्ष- अशोक चावलानी,सह कोषाध्यक्ष- गोपाल अग्रवाल हैं।


अध्यक्ष को पूजा समिति की नवीन कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में इस वर्ष भी दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव को भव्य तरीके से मनाने के लिए तैयारियों पर आवश्यक चर्चा की गई।


सचिव- रवि अग्रवाल ने बताया कि दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति द्वारा आयोजन का यह तीसरा वर्ष है। हर साल की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पंडाल आकर्षक ढंग से बनाया जाएगा। डांडिया-गरबा समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम शहरवासियों को आकर्षित करेंगे।


इस बैठक में प्रमुख रूप से जयप्रकाश अग्रवाल, गुलशन अरोरा, अशोक चावलानी, गोपाल अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, शशि सिंघल,राजेंद्र गुप्ता, सरोज पांडे, राजकुमार अग्रवाल, रवि अग्रवाल, विकास अग्रवाल,सुदामा कलवानी, विनोद यादव एवं बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी समिति के पूर्व सचिव गुलशन अरोरा द्वारा दी गई।

Share This Article