Vedant Samachar

कोरबा में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, पॉम मॉल के सामने अवैध पार्किंग पर चला डंडा

Vedant samachar
2 Min Read


कोरबा, 02 अगस्त (वेदांत समाचार)। कोरबा शहर में यातायात की व्यवस्था बार-बार बिगड़ रही है, जिसे सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। ट्रांसपोर्ट नगर चौक के आगे पॉम मॉल के सामने बार-बार अवैध पार्किंग की स्थिति निर्मित हो रही है, जिससे जाम की समस्याएं पेश आ रही हैं। शाम ढलने के बाद परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती है, जब मुख्य सड़क पर दोपहिया वाहनों को खड़ा करने में लोग मनमानी कर रहे हैं। यहां की देखा-देखी अगल-बगल की कई दुकानों के सामने अवैध पार्किंग का नजारा बन रहा है, जिससे चारपहिया और दूसरी वाहनों को निकलने में समस्या होती है।


एसपी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाइन के बाहर खड़ी वाहनों को हटवाने के साथ आवश्यक कार्रवाई की। इससे पहले भी इस इलाके में ट्रैफिक पुलिस का डंडा चल चुका है।


पॉम मॉल के सामने सैकड़ों की संख्या में दोपहिया वाहनों को अवैध रूप से पार्क करने के पीछे की खास वजह है मॉल के पिछले परिसर में चारपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए शुल्क देना। मॉल में आने वाले लोग इस शुल्क से बचने के लिए वाहनों को जबरिया सामने खड़ा कर देते हैं।


ट्रैफिक पुलिस ने अवैध पार्किंग करने वालों पर कार्रवाई करने का फैसला किया है। पुलिस का कहना है कि जो लोग अवैध पार्किंग करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


कोरबा ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अवैध पार्किंग से बचें और यातायात नियमों का पालन करें। इससे शहर की यातायात व्यवस्था सुधरेगी और जाम की समस्याएं कम होंगी।

Share This Article