Vedant Samachar

रूसी हमले में 5 बच्चों सहित 31 लोगों की मौत; कीव में मनाया गया शोक दिवस…

Vedant Samachar
1 Min Read

कीव,02अगस्त: यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी ड्रोन और मिसाइल हमले में 5 बच्चों समेत 31 लोगों की मौत के एक दिन बाद शहर में आधिकारिक शोक दिवस मनाया गया। हमले में 150 से अधिक घायल हो गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि वीरवार के हमलों में सबसे कम उम्र का पीड़ित 2 वर्ष का था, तथा घायलों में 16 बच्चे शामिल हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अक्तूबर 2022 में शहर पर हवाई हमले शुरू होने के बाद से कीव पर एक ही हमले में मारे गए और घायल हुए बच्चों की यह सबसे अधिक संख्या है।

Share This Article