Vedant Samachar

SECL मुख्यालय में महाप्रबंधक समन्वय बैठक सम्पन्न.अभिमन्यु ई-पत्रिका के आठवें अंक का विमोचन किया गया

Vedant Samachar
1 Min Read

बिलासपुर01अगस्त (वेदांत समाचार) । एसईसीएल मुख्यालय में आज दिनांक 01 अगस्त 2025 को महाप्रबंधक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कंपनी के कार्यसंचालन के जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।


बैठक के प्रारम्भ में सीएमडी हरीश दुहन द्वारा निदेशक (तकनीकी–संचालन सह योजना/परियोजना) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (एचआर) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, क्षेत्रीय महाप्रबंधक एवं मुख्यालय के विभागाध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति में अभिमन्यु ई-मैगज़ीन के आठवें अंक का विमोचन किया गया।


इसके साथ ही सीएमडी हरीश दुहन द्वारा छठे एवं सातवें अंक के बेस्ट आर्टिकल विजेता, वैभव निगम, सहायक प्रबन्धक (उत्खनन), सीएमपीडीआई आरआई-V एवं सुश्री आरती कुमारी, सहायक प्रबन्धक (विधि), एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र को पुरस्कृत किया गया।

Share This Article