प्रियंका चोपड़ा ने बनाई इंस्टाग्राम रिचलिस्ट में जगह, एक पोस्ट के चार्ज करती हैं 3 करोड़ रुपये

नई दिल्ली:  बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब ग्लोबर स्टार के रूप में विख्यात हो चुकी हैं. सबसे लोकप्रिय फिल्मी सितारों में से एक प्रियंका की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को इसका फायदा एड फिल्मस से लेकर सोशल मीडिया पोस्ट तक सब जगह मिलता है. एक्ट्रेस हर सोशल मीडिया पोस्ट के लिए मोटी रकम वसूल करती हैं. हाल ही में इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 (Instagram Rich List) सामने आई है, जिसमें सिर्फ दो भारतीय सितारे ही इसमें जगह बना पाए हैं. इनमें से एक हैं प्रियंका चोपड़ा और दूसरे हैं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली.

प्रियंका चोपड़ा इतने रुपये करती हैं चार्ज
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को इंस्टाग्राम पर भारी संख्या में लोग फॉलो करते हैं. इस प्लेफॉर्म पर उनके 65 मिलियन फॉलोअर्स हैं. इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 (Instagram Rich List) में प्रियंका ने 27वें स्थान पर जगह बनाई है. एक्ट्रेस हर प्रमोशनल पोस्ट के 403,000 डॉलर यानी भारतीय रुपये में करीब 3 करोड़ चार्ज करती हैं.

इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 में केवल दो भारतीय
इस लिस्ट में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के अलावा विराट कोहली भी शामिल हैं. विराट लिस्ट में प्रियंका से 8 पायदान ऊपर 19वें नंबर पर हैं. विराट हर इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए करीब 5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. HopperHQ’s द्वारा जारी लिस्ट में पहले नंबर पर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं. वो एक पोस्ट के 11.9 करोड़ रुपये लेते हैं.

[metaslider id="122584"]
[metaslider id="347522"]