स्वामी आत्मानंद स्कूल में साक्षात्कार के लिए बुलाए गए, अभ्यर्थी महेन्द्र सिंह धोनी, पिता का नाम सचिन तेंदुलकर

रायगढ़। महेन्द्र सिंह धोनी हो या फिर सचिन तेंदुलकर दोनों ही किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ में उस शख्स की तलाश हो रही है, जिसका नाम महेन्द्र सिंह धोनी और उसके पिता का नाम सचिन तेंदुलकर है। यह कोई मजाक नहीं है, बल्कि इस नाम के शख्स को बकायदा स्वामी आत्मानंद स्कूल, रायगढ़ में साक्षात्कार के लिए चुना गया है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने प्रदेश में शिक्षा के स्तर को सुधारने की दिशा में अनुकरणीय प्रयास किया है, जिसके तहत प्रदेश में मरणासन्न शासकीय स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में तब्दील कर दिया है। आलम यह है कि इन स्कूलों में अपने बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए पालकगण हर तरह की कोशिशें कर रहे हैं।

बीते सत्र में मिली सफलता के बाद इस सत्र में शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल यानी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की डिमांड बढ़ गई है। सीटें फुल हो चुकी हैं, लेकिन आवेदन के लिए लोग अभी भी प्रयास कर रहे हैं।

इस बीच बड़ी जानकारी यह सामने आ रही है कि संविदा शिक्षकों की भर्ती में रायगढ़ के स्कूल के लिए एक शख्स ने आवेदन किया है, जिसका नाम महेन्द्र सिंह धोनी और उसके पिता का नाम सचिन तेंडुलकर है। चौंकाने वाली दूसरी हकीकत यह है कि साक्षात्कार के लिए चयनित लोगों में सबसे पहले क्रम पर उसका नाम था, जिसे 2 जुलाई को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। यकीन ना आए तो रायगढ़ जिले के स्वामी आत्मानंद स्कूल में साक्षात्कार के लिए बुलाए गए लिस्ट को देखकर हकीकत का पता लगाया जा सकता है।

[metaslider id="122584"]
[metaslider id="347522"]