कोरबा भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के डाॅ. संजय वैष्णव जिला संयोजक मनोनीत

कोरबा 2 जुलाई (वेदांत समाचार ) भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय , प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय , एवं कोरबा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डाॅ राजीव सिंह जी की सहमति से डाॅ विमल चोपड़ा (प्रदेश संयोजक) भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ द्वारा डाॅ संजय वैष्णव को कोरबा भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया | जिसकी खबर सुनते ही कोरबा के चिकित्सकों में काफी हर्ष व्याप्त किया गया और मिठाई बाटकर खुशी का इजहार किया गया जिसमें डाॅ देवेन्द्र कश्यप, डाॅ विजय राठौर, डाॅ नागेन्द्र नारायण शर्मा, डाॅ राजेश राठौर, डाॅ सुरेन्द्र मिश्रा, सुनील पटेल और राजेश यादव आदि चिकित्सकगण शामिल थे |

[metaslider id="122584"]
[metaslider id="347522"]