डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर कपल ने की खुदकुशी, फांसी लगाकर दी जान

डॉक्टर्स डे (Doctors Day) पर जहां आज लोग अपने परिचित डाक्टरों को बधाइयां दे रहे हैं, उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक डॉक्टर दंपती ने डॉक्टर्स डे पर मौत को गले लगा लिया है।

दिल को दहला देने वाली यह घटना पुणे के वानवाड़ी इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, इस डॉक्टर दंपती ने पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या (Pune Doctor Couple Suicide) कर ली है। मृतक दंपती का नाम डॉ. निखिल शेंडकर और डॉ. अंकिता शेंडकर बताया जा रहा है।

पत्नी की खुदकुशी के बाद पति ने मौत को गले लगाया

पुणे पुलिस (Pune Police) फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक बुधवार को 26 वर्षीय अंकिता ने करीब रात आठ बजे आत्महत्या की थी, उन्हें ससून अस्पताल ले जाया गया था लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

इसके बाद बाद गुरुवार सुबह 7 बजे निखिल ने भी खुदकुशी कर ली। आज डॉक्टर्स डे पर इस घटना की जानकारी सामने आई है। फिलहाल दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी पुख्ता जानकारी किसी के पास नहीं हैं।

[metaslider id="122584"]
[metaslider id="347522"]