Vedant Samachar

Airtel, Jio और Vi ने पेश किए सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान, जानें फीचर फोन यूजर्स के लिए कौन सा है बेस्ट

Vedant samachar
3 Min Read

Cheapest Recharge Plan : भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने साल की शुरुआत में देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों ने Airtel, Jio, BSNL और Vodafone Idea (Vi) को निर्देश दिया था कि वे फीचर फोन उपयोगकर्ताओं के लिए बिना डेटा वाले सस्ते रिचार्ज प्लान पेश करें। अब TRAI के इस निर्देश के बाद Airtel, Jio.

Cheapest Recharge Plan : भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने साल की शुरुआत में देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों ने Airtel, Jio, BSNL और Vodafone Idea (Vi) को निर्देश दिया था कि वे फीचर फोन उपयोगकर्ताओं के लिए बिना डेटा वाले सस्ते रिचार्ज प्लान पेश करें। अब TRAI के इस निर्देश के बाद Airtel, Jio और Vi ने ऐसे प्रीपेड प्लान्स पेश किए हैं जो सिर्फ वॉइस कॉलिंग और SMS सुविधाओं के साथ आते हैं।

इन प्लान्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये कम कीमत में लंबी वैलिडिटी देते हैं, जिससे स्मार्टफोन न रखने वाले यूजर्स को राहत मिलती है। आइए जानें इन तीन कंपनियों के सस्ते और बिना डेटा वाले प्लान्स की डिटेल्स…

Airtel के बिना डेटा वाले प्लान्स

वैलिडिटी        कीमत           बेनिफिट्स

84 दिन           ₹469              अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, 900 SMS
365 दिन          ₹1849           अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, 3600 SMS

Airtel के इन दोनों प्लान्स में डेटा नहीं मिलता है। ये प्लान्स खासतौर पर फीचर फोन यूजर्स के लिए तैयार किए गए हैं, जिन्हें सिर्फ कॉलिंग और SMS की जरूरत होती है।

Jio के बिना डेटा वाले प्लान्स

वैलिडिटी        कीमत           बेनिफिट्स

84 दिन            ₹448             अनलिमिटेड कॉलिंग, 1000 SMS
336 दिन            ₹1748         अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 SMS

Jio के प्लान्स में भी डेटा नहीं दिया गया है, और ये प्लान भी सिर्फ वॉइस कॉल और SMS के लिए हैं। लंबे समय तक वैधता चाहने वालों के लिए 336 दिन वाला प्लान खास उपयोगी है।

Vi (Vodafone Idea) के बिना डेटा वाले प्लान्स

वैलिडिटी        कीमत           बेनिफिट्स

84 दिन         ₹470           अनलिमिटेड कॉलिंग, 900 SMS
365 दिन       ₹1849       अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 SMS

Vi के प्लान्स के फायदे लगभग Airtel के समान हैं। अगर आप Vodafone Idea नेटवर्क इस्तेमाल करते हैं और इंटरनेट की जरूरत नहीं है, तो ये प्लान उपयोगी हो सकते हैं।

किसके लिए है ये प्लान?

फीचर फोन यूजर्स

सीनियर सिटिज़न, जिन्हें इंटरनेट की जरूरत नहीं होती है।
बिजनेस या दूसरी सिम के रूप में इस्तेमाल करने वाले लोग
ऐसे यूजर्स जो सिर्फ कॉलिंग और SMS पर निर्भर हैं

Share This Article