आईडीबीआई बैंक के चेयरमैन और इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष टीएन मनोहरन का निधन हो गया है। वे केनरा बैंक के भी चेयरमैन भी रह चुके हैं। इससे पहले, उन्होंने जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा और कारोबार को बंद करने के लिए आरबीआई के निर्देश पर सहारा इंडिया फाइनेंस कॉर्पोरेशन में निदेशक के रूप में भी कार्य किया था।
भारत सरकार की ओर से उन्हें सत्यम कंप्यूटर्स सर्विसेज लिमिटेड के बोर्ड में भी विशेष निदेशक नियुक्त किया गया था।
खबर अपडेट हो रही है…



