Vedant Samachar

अगला उपराष्ट्रपति कौन? NDA आज कर सकता है उम्मीदवार की घोषणा; चर्चा में है ये नेता…

Vedant samachar
2 Min Read

सत्तारूढ़ NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस मंगलवार को खत्म हो सकता है। चर्चाएं हैं कि गठबंधन आज उम्मीदवार के नाम का ऐलान करे जा रहा है। हालांकि, इसे लेकर सरकार या सहयोगी दल की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।जगदीप धनखड़ के पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद चुनाव कराया जा रहा है। हाल ही में हुई बैठक के बाद NDA ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा पर उम्मीदवार चयन का जिम्मा छोड़ा गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संभावनाएं हैं कि NDA मंगलवार को उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा कर सकता है। 7 अगस्त को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में गठबंधन की बैठक हुई थी। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि उम्मीदवार को लेकर अंतिम फैसला पीएम मोदी नड्डा लेंगे। 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं।

चर्चा में ये नाम

धनखड़ के इस्तीफा देने के बाद से ही कई उम्मीदवारों के नामों की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। इनमें राज्यसभा के उपसभापति और जनता दल (यूनाइटेड) के नेता हरिवंश सिंह, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, जम्मू और कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत शामिल हैं। हालांकि, इन्हें लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

विपक्ष से कौन होगा उम्मीदवार

पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि विपक्षी गठबंधन INDIA संयुक्त उम्मीदवार उतारेगा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे संभावित नामों पर चर्चा करने और इस पर आम सहमति बनाने के लिए विपक्षी दलों से संपर्क कर रहे हैं। खरगे ने कहा कि विपक्षी गठबंधन में यह प्रबल भावना है कि विपक्षी दलों को परिणाम की परवाह किए बिना एक मजबूत राजनीतिक संदेश भेजने के लिए मुकाबले से पीछे नहीं हटना चाहिए।

हालांकि, विपक्षी खेमे के एक वर्ग का मानना है कि भाजपा द्वारा अपने उम्मीदवार की घोषणा के बाद ही INDIA को अपना उम्मीदवार तय करना चाहिए।

Share This Article