Vedant Samachar

KORBA NEWS : ग्रामीण के घर को लगातार दूसरे दिन बनाया निशाना…

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा,29जुलाई(वेदांत समाचार)। जिले के कोरबा व कटघोरा वन मंडल में हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। यहां के जंगलो में सौ के लगभग हाथी अलग अलग दलों में विचरण कर रहे है। जो बीच बीच में गावों में पहुंचकर भारी उत्पात मचाते है। बीती रात कटघोरा वन मंडल अंतर्गत केंदई रेंज के कोरबी सरर्किल में मौजूद दो दंतैल हाथी खुरूपारा पहुंच गए और चुलेश्वर पिता रामचंद राजवाड़े नामक ग्रामीण के कच्चे घर को लगाकर दूसरे दिन निशाना बनाते हुए धरासायी कर दिया ।

इससे पहले दोनों दंतैल कल भी यहां पहुंचे थे। और उसके दरवाजा व दीवार को ढहा दिया था। इतना ही नही धान को भी चट कर दिया था। दंतैल हाथियों द्वारा उत्पात मचाए जाने से ग्रामीण का परिवार बेघर हो गया है। सूचना दिए जाने पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आज सुबह मौके पर पहुंचे और नुकसानी का आंकलन करने के साथ रिपोर्ट तैयार की । इधर कोरबा वन मंडल के पसर खेत रेंज में सक्रिय 11 हाथियों के दल ने भी भारी उत्पात मचाया है।

रेंज के विभिन्न गांवो में पहुंचकर 10 से अधिक ग्रामीणों की धान की फसल को रौंद दिया। हाथियों के उत्पात से ग्रामीण दहशत में कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज में 26 तथा कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज के कापानवापारा में 17, एतमा नगर के मडई सर्किल में 23 तथा जडगा रेंज में 8 हाथी मौजूद है। जिनके द्वारा भी लगातार फसल को रौंदा जा रहा है। हाथियों के बढ़ते उत्पात को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन तथा वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Share This Article