Vedant Samachar

CG ब्रेकिंग: कोयला खदान में बड़ा हादसा, कन्वेयर बेल्ट में दबने से मजदूर की मौत

Vedant samachar
1 Min Read

मनेंद्रगढ़, 27 जुलाई (वेदांत समाचार)। चिरमिरी NCPH कोलियारी के आर 6 माइंस में हुए हादसे में एक मजदूर की कन्वेयर बेल्ट में दबने से मौत हो गई. हादसा बेल्ट बदलने के दौरान हुआ.

जानकारी के अनुसार, चिरमिरी के NCPH माइंस R 6 में कोयला बेल्ट बदलने के दौरान मजदूर लल्लू दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई. पूरी घटना पर एसईसीएल के अधिकारियों ने कुछ भी कहने से मना कर दिया है.

Share This Article