ट्रम्प ने 9500 लोगों को सरकारी नौकरी से निकाला, पैसे की बर्बादी रोकने का हवाला दिया

अमेरिकी राष्ट्रपति,15 फ़रवरी 2025/ डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को करीब 9500 लोगों को सरकारी नौकरी से निकाल दिया। ट्रम्प ने इसके पीछे पैसे की बर्बादी रोकने का हवाला दिया। इससे पहले 75 हजार लोगों ने ट्रम्प और मस्क का बायआउट ऑफर (मर्जी से नौकरी छोड़ने पर भुगतान) स्वीकार करते हुए मर्जी से सरकारी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था।

यह 23 लाख सरकारी कर्मचारियों के लगभग 3% के बराबर है। ट्रम्प का कहना है कि केंद्रीय सरकार बहुत ज्यादा कर्ज में डूबी हुई है। हमें बर्बादी और धोखाधड़ी की वजह से बहुत ज्यादा नुकसान का सामना करना पड़ा है। पिछले साल के 1.8 ट्रिलियन डॉलर घाटे के साथ हमारे देश पर लगभग 36 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज है।