कोरबा,26जुलाई(वेदांत समाचार)।जिले में बीते दिन शुक्रवार को ग्राम सेमीपली में ग्राम बारीडीह निवासी पुरुषोत्तम पटेल अयोध्या पटेल की ट्रेलर वाहन के ठोकर मारने से मौके पर मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर जनपद सदस्य (सभापति) चंद्रकांता कृष्णा राजपूत एवं वरिष्ठ समाज सेवी राजेंद्र पांडे, जनपद सदस्य तिलकेजा किशन कौशले, जनपद सदस्य देवरमाल, प्रतिनिधि संजय पटेल, विधायक प्रतिनिधि आशीष गांगुली, मंडल उपाध्यक्ष हरीश साहू तथा ग्रामीण पीड़ित परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने चक्काजाम कर दिया और निम्न मांगे राखी गई :
2 पीड़ित परिवार को जिम्मेदार वाहन मालिक एवं पेट्रोल पंप संचालक द्वारा उचित आर्थिक सहायता।
3 पीड़ित परिवार के सदस्य को जीवन यापन करने हेतु माननीय जिलाधीश महोदय से नियमित रोजगार प्रदान करें
4 सड़कों पर हुए गढ्ढों की तत्काल प्रभाव से मरम्मत काने की मांग की गई
मौके पर आए शासन प्रशासन के अधिकारी द्वारा सोमवार को जिलाधीश द्वारा गठित अधिकारियों की टीम एवं जनप्रतिधियों के साथ द्विपक्षीय चर्चा कर मांगो को पूर्ण करने के आश्वाशन के पश्चात् चक्का जाम समाप्त किया गया।



