छत्तीसगढ़ विधानसभा के एडिशनल सिकरेट्री जीएस मूर्ति का निधन, 15 दिन से कोरोना से लड़ रहे थे जंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा से एक दु:खद खबर सामने आई हैं। विधानसभा के एडिशनल सिकरेट्री जीएस मूर्ति का शुक्रवार को कोरोना के उपचार के दौरान निधन हो गया। कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद वे लगभग 15 दिन से वे अस्पताल में भर्ती थे।

उनका इलाहाबाद में उपचार जारी था। लंबे समय के उपचार के बाद भी उनके स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण उन्हें मैक्स दिल्ली ले जाने की तयारी हो रही थी। मैक्स के डाक्टरों से इस संबंध में बात भी हो गई थी। मगर इससे पहले उन्हें शिफ्ट किया जाता उनका निधन हो गया। शुक्रवार सुबह नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। मिली जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार रायपुर में किया जाएगा। इलाहाबाद से उनका शव लेकर बेटी, दामाद रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं। देर शाम तक यहां पहुंचेंगे।